back to top

15 अभियुक्त दोषी करार… 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या को 5-5 साल की सजा

लखनऊ। मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े 13 बांग्लादेशी और दो रोहिंग्या समेत कुल 15 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत, लखनऊ ने सोमवार को प्रत्येक को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

एटीएस के अनुसार, इन अभियुक्तों के खिलाफ मानव तस्करी, अवैध घुसपैठ और फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में मिथुन मंडल, पिंटू दास उर्फ शाओन अहमद, रोनी पॉल उर्फ मोमीनूर इस्लाम, बापी राय उर्फ मेंहदी हसन, विक्रम सिंह, महफूजुर रहमान, समीर मंडल उर्फ टोनी और मो. जमीन उर्फ हरीश उल्लाह शामिल थे।

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर असीदुल इस्लाम उर्फ विजय दास, हुसैन मोहम्मद फहद उर्फ मानिक दत्ता, अल अमीन अहमद उर्फ राजेश विश्वास, जैबुल इस्लाम उर्फ गोविंदा दास, राजीब हुसैन उर्फ अजीत दास, सखावत खान उर्फ गोलक मंडल, अलाउद्दीन तारिक उर्फ रिंकू विश्वास, अजय घिल्डियाल, नूर अमीन, खोखन सरदार उर्फ कयूम सिकदर और रतन मंडल के नाम भी सामने आए। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि यह एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध तरीके से लोगों को भारत में प्रवेश कराता था। इसके बाद उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए जाते थे। गिरोह के सदस्य जालसाजी के माध्यम से पासपोर्ट बनवाकर बांग्लादेशी नागरिकों को विदेश भेजने का काम भी करते थे।

मामले की विवेचना पूरी कर एटीएस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने सभी 15 अभियुक्तों को अवैध घुसपैठ, जाली दस्तावेज रखने और मानव तस्करी के आरोप में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...