back to top

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौके पर मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास रात करीब 2 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी-700 आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह युवक वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

इनमें से पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अमरपाटन सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सतना रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। यह हादसा कुछ ही पलों में जश्न की खुशियों को मातम में बदल गया।

मृतकों की पहचान अंकुर पटेल (40) पुत्र गोविंद पटेल, मृदुल पटेल (32) पुत्र महेंद्र पटेल, विजय पटेल (30) पुत्र नागेंद्र पटेल, हरीशंकर पटेल (25) पुत्र नागेंद्र पटेल और शिवा पटेल (23) पुत्र संजू पटेल के रूप में हुई है। इनमें चार युवक मैहर जिले के तनाजा गांव के निवासी थे, जबकि शिवा पटेल नरोरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में ओम पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक सभी युवक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी भाई पटेल और पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय मथुरा पटेल के परिवार से जुड़े थे।

पेशे के अनुसार, अंकुर पटेल खेती के साथ व्यवसाय करते थे, मृदुल पटेल वेयरहाउस संचालक थे, विजय पटेल जबलपुर में नौकरी करते थे, हरीशंकर पटेल खेती करते थे, जबकि संजीव पटेल नौकरी करते थे।

ट्रक चालक चितरंजन दास चंदेल के मुताबिक, ट्रक लगभग 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक्सयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पीछे के दोनों टायर क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि वाहन पलटने से बच गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सुरक्षित दूरी न बनाए रखना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी केशरी प्रसाद ने बताया कि 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

RELATED ARTICLES

इस मशहूर सिंगर का 37 वर्ष की आयु में निधन,सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 37 साल की उम्र में हॉलीवुड की फेमस सिंगर के निधन की...

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब शांति और विकास जम्मू कश्मीर की पहचान: नितिन नवीन

जम्मू ।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है...

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूला 19 लाख रुपये खर्च करने की बात

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मुख्य आरोपियों में से एक, अविनाश शुक्ला ने...

इस मशहूर सिंगर का 37 वर्ष की आयु में निधन,सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 37 साल की उम्र में हॉलीवुड की फेमस सिंगर के निधन की...

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब शांति और विकास जम्मू कश्मीर की पहचान: नितिन नवीन

जम्मू ।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है...

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूला 19 लाख रुपये खर्च करने की बात

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मुख्य आरोपियों में से एक, अविनाश शुक्ला ने...

15 अभियुक्त दोषी करार… 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या को 5-5 साल की सजा

लखनऊ। मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े 13 बांग्लादेशी और दो रोहिंग्या समेत कुल 15 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए एनआईए/एटीएस की...

लखनऊ में नितिन नबीन के रोड शो पर विवाद: हनुमान वेशधारी के डांस से सियासत गरमाई, FIR की मांग,VHP भी नाराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में आयोजित रोड शो अब विवादों में घिर गया है।...

मुंबई में बारिश से कुछ देर के लिए राहत, स्कूल और कॉलेज बंद, आरेंज अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई में मंगलवार को सुबह घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई जिससे दो दिनों...