back to top

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब शांति और विकास जम्मू कश्मीर की पहचान: नितिन नवीन

जम्मू ।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है और अब इस केंद्र शासित प्रदेश को संघर्ष के बजाय विकास, शांति तथा इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पहचाना जाता है। नवीन ने कहा कि भाजपा लगातार जनता के मुद्दों को उठाकर जम्मू-कश्मीर में एक राजनीतिक संगठन और मुख्य विपक्ष दल, दोनों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी। भाजपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा,हम जानते हैं कि काफी प्रयास और संघर्ष के बाद, हम जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त कराने (अगस्त 2019 में) में सफल रहे और यह अब यहां के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला निर्णायक कारक बन गया है।

उन्होंने कहा,हम कह सकते हैं कि कुछ साल पहले तक दुनिया के सामने जम्मू-कश्मीर को एक बहुत ही अलग रूप में पेश किया जाता था। आज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बाद, जम्मू-कश्मीर को भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में और विकास के पथ पर आगे बढ़ने वाले एक ऐसे क्षेत्र के रूप में देखा जाता है, जिसकी पहचान शांति और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। नवीन ने कहा कि मोदी सरकार इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति को फिर से जीवंत करने और इसे दुनिया के सामने पेश करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के युवा और महिलाएं, जिन्हें कभी एक अलग नजरिए से देखा जाता था, वे अब अपनी पहचान खुद बना रहे हैं और अपनी कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को मजबूत करने के लिए केंद्र द्वारा किए गए प्रयासों का असर निश्चित रूप से लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से दिखने लगा है। उन्होंने कहा, इसी तरह, नरेन्द्र मोदी सरकार में महिलाओं को दिए गए सम्मान और अवसरों ने युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के भीतर आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की भावना पैदा की है, जिससे वे केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित हुए हैं।

सोमवार को अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे नवीन ने कहा कि भारतीय जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जम्मू-कश्मीर का दौरा करना एक सौभाज्ञ की बात है। उन्होंने कहा, हमने चर्चा की और विभिन्न संगठनात्मक मामलों की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर इकाई मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने के लिए लगातार काम कर रही है, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहें।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...