back to top

यूपी की नई संभावनाओं को उड़ान देगा यह बजट : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 202122 के लिए सोमवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण यह बजट सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व की प्राप्तियों को लेकर सरकार के जो लक्ष्य थे, उसके अनुरूप प्राप्तियों को हासिल करने में कुछ कठिनाई हुई। फिर भी सरकार ने स्थितियों को बेहतर ढंग से सम्भाला।

उन्होंने कहा कि यह बजट एक नई आशा, नई ऊर्जा और उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देने वाला है। इस बजट में हर हाथ को काम देने का संकल्प निहित है। यह बजट प्रदेश के गांव, गरीब किसानों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के प्रत्एक तबके का प्रतिनिधित्व करने वाला बजट है। योगी ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रदेश के वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए लोक कल्याण की भावना के तहत समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल कर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का यह बजट समग्र और समावेशी विकास तथा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के स्वावलंबन के माध्यम से सशक्तिकरण को आधार बनाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में ईज ऑफ लिविंग को और आसान बनाने के लिए हर घर को जल, हर घर को बिजली, हर गांव को सड़क और हर गांव को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया के साथ प्रदेश में समग्र विकास की रूपरेखा इस बजट के माध्यम से प्रारंभ की गई है।

उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को विस्तार दिया गया है। इसमें अब किसान के साथ उसके परिवार के कमाऊ सदस्य, बटाईदार और अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। अगर दुर्घटना से किसी ऐसे व्यक्ति की मौत होती है तो इस बीमा योजना के माध्यम से पांच लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान परिवार आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा से कवर नहीं हुए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये के नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का भी प्रावधान इस बार इस बजट में किया गया है।

योगी ने कहा कि महिलाओं की दृष्टि से कुछ नई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना को व्यापक आयाम मिला है। इस साल मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना के तौर पर एक नई योजना लाई जा रही है। इसके तहत छह महीने से लेकर पांच साल तक के किसी भी कुपोषित बच्चे को पोषित करने के लिए या खून की कमी से जूझ रही 11 से 14 साल की बच्चियों के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की गई थी। इस बजट में इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को टैबलेट की व्यवस्था का भी प्रावधान है। इसके अलावा प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर एक सैनिक स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में हवाई अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। बाद में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ समेत अनेक जिले भी विमान सेवा से जुड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...