back to top

महज 48 महीनों में 6 लाख यूनिट्स बिकीं! लोगों की पहली पसंद बनी ये किफायती SUV, जानें फीचर्स

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती एसयूवी ‘पंच’ ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। महज 4 साल (48 महीने) में पंच की 6 लाख यूनिट बिक गई हैं। कंपनी के मुताबिक, पंच आईसीई का 70 फीसदी हिस्सा उन ग्राहकों ने खरीदा जो पहली बार कार खरीद रहे थे। इसके अलावा पंच की कुल बिक्री का 42 फीसदी हिस्सा टियर 2 शहरों से आया है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच सबसे लोकप्रिय है। इस साल जनवरी से जून तक पंच की 84579 यूनिट बिक चुकी हैं। टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में पंच का योगदान 36 फीसदी है।

टाटा पंच का अब तक का सफ़र :
जब टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2021 में पहली बार भारत में टाटा पंच लॉन्च की थी, तो कंपनी को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि पंच इतनी हिट होगी। लेकिन ग्राहक इस कार को खरीदने के लिए उमड़ पड़े हैं। आइए देखते हैं पंच का अब तक का सफ़र…

अगस्त 2022 में 1 लाख यूनिटें बिकीं ।

मई 2023 में 2 लाख यूनिटें बिकीं ।

दिसंबर 2023 में 3 लाख यूनिटें बिकीं।

जुलाई 2024 में 4 लाख यूनिटें बिकीं।

जनवरी 2025 में,5 लाख यूनिटें बिकीं।

जुलाई 2025 में 6 लाख यूनिटें बिकीं।

टाटा पंच को अक्टूबर 2021 में 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 7.25 लाख रुपये और पंच इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है।

इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। इंजन थोड़ा शोर करता है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह काफी अच्छा है। इस कार में अच्छी जगह है और पाँच लोग आसानी से बैठ सकते हैं। डिज़ाइन के मामले में भी पंच एक अच्छी कार है। सूत्रों के मुताबिक, टाटा मोटर्स जल्द ही पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...