back to top

कोविड-19 टीके के क्लीनिकल परीक्षण में नहीं होगा कोई समझौता : कांग

नई दिल्ली। कोविड-19 टीके के प्रभाव एवं सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में उभर रही चिंताओं को लेकर मशहूर चिकित्सा वैज्ञानिक गगनदीप कांग ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए टीके बेहद कम समयावधि में तैयार किया जा रहे हैं लेकिन इनके क्लीनिकल परीक्षण में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया है।

कोरोना वायरस का टीका विकसित करने वाले उम्मीदवारों को सहायता उपलब्ध कराने वाली एक वैश्विक संस्था से जुड़ी कांग ने यह भी कहा कि कोविड-19 का टीका वैश्विक एवं घरेलू स्तर पर सभी के लिए उपलब्ध होना चाहिए। गगनदीप कांग लंदन की रॉयल सोसायटी का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कांग ने कहा कि यद्यपि, कोरोना वायरस का टीका बेहद कम समय में विकसित किया जा रहा है लेकिन क्लीनिकल परीक्षण के सभी चरणों से इसे गुजारा जा रहा है।

उन्होंने कहा, केवल परीक्षण के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया है, जहां क्लीनिकल परीक्षणों के चरणों के बीच होने वाले सभी कदमों को काट दिया गया है। इसका मतलब है कि नियामक पहले से भी कहीं अधिक लंबे और मुश्किल काम कर रहे हैं।

वैज्ञानिक ने कहा कि सभी लोग चीजों को तेजी से करने को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह जानना बेहद आवश्यक है कि हम किन चरणों को काट रहे हैं और यह बेहद साफ है कि टीका विकसित करने के दौरान परीक्षण के किसी भी पहलू को हटाया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं सोचती हूं कि यह समझना बेहद आवश्यक है कि कोविड-19 टीकों के क्लीनिकल परीक्षण में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया गया है।

कांग ने कहा कि कोविड-19 टीके को विकसित करने को लेकर एक और चीज अलग है कि जल्द नतीजे प्राप्त करने के मद्देनजर क्लीनिकल परीक्षण बड़े व्यापक पैमाने पर किए गए हैं। टीके के भंडारण के लिए कोल्ड चेन क्षमता की उपलब्धता के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध रहना सुनिश्चित करना चाहिए।

कांग ने चिंता जताते हुए कहा कि टीके को बेहद कम तापमान में रखने को लेकर बड़े शहरों में तो कोल्ड चेन की व्यवस्था है लेकिन ग्रामीण एवं छोटे शहरों में ऐसी व्यवस्था नहीं होने की सूरत में लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराना मुश्किल काम होगा।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...