back to top

सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी पीडीए के लिए कोई जगह नहीं, मायावती ने अखिलेश पर कसा तंज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक के बाद सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार विधायक चुने गए माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा सपा मुखिया ने लोकसभा आम चुनाव में, खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहाँ पीडीए (पिछडे, दलित, अल्पसंख्यकों) को गुमराह किया और उनका वोट ले लिया, लेकिन उप्र विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इन समुदायों की उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।

बसपा प्रमुख ने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी पीडीए के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं, क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल बसपा सरकार में ही हुआ। अत: ये लोग जरूर सावधान रहें।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

पंकज चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठन टीम के गठन के बाद आज प्रदेश मुख्यालय में पहली महत्वपूर्ण और औपचारिक बैठक आयोजित की जा...

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...