back to top

भारतीय टी20 टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं: बांगड़

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टी20 टीम में उनके जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज के रूप में भी टीम में जगह बनाने में सक्षम है।एशिया कप के दौरान चोट लगने के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला से भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

जियोस्टार के विशेषज्ञ बांगड़ ने कहा, ‘‘विश्व क्रिकेट के सभी ऑलराउंडर पर गौर करिए। क्या इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स की जगह लेने के लिए कोई खिलाड़ी तैयार है। नहीं। वनडे या टेस्ट क्रिकेट में भी रविंद्र जडेजा का कोई बैकअप नहीं है। हार्दिक पंड्या के साथ भी यही स्थिति है।उन्होंने कहा, वह (पंड्या) अकेले अपनी बल्लेबाजी के दम पर शीर्ष पांच में जगह बना सकते हैं। अगर वह केवल गेंदबाज होते तो किसी भी टीम के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में से एक हो सकते हैं।

बांगड़ ने कहा,‘‘उस तरह का ऑलराउंडर बनने के लिए आपको अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में से किसी भी एक के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम होना चाहिए। भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है।हार्दिक के कार्यभार प्रबंधन पर बात करते हुए बांगड़ ने कहा कि इस ऑलराउंडर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम से कम पहले तीन मैच खेलने चाहिए।

उन्होंने कहा,हमें देखना होगा कि वह परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य से बिठाते हैं। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें विश्व कप से पहले छह या सात टी20 मैच खेलने चाहिए या नहीं।बांगड़ ने कहा, टीम प्रबंधन को उनके जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंधन करना चाहिए। हार्दिक जैसा खिलाड़ी अगर पूरी तरह से फिट हो तो वह संतुलन पैदा करता है और उसकी मौजूदगी से टीम मनचाहा संयोजन तैयार कर सकती है। इसलिए उनका टीम में होना बेहद महत्वपूर्ण है।

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद अब वापसी कर रहे हैं। बांगड़ ने कहा कि टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की प्रगति से उन्हें अन्य प्रारूपों में भी फायदा होगा।उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल ने जो आत्मविश्वास हासिल किया है, वह निश्चित रूप से उनकी मदद करेगा। वह मानसिक रूप से अधिक मजबूत खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट कप्तान के रूप में अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से वह एक बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह समझ गए हैं कि उनसे किस तरह की अपेक्षा की जा रही है।’’

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...