back to top

अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में कोई साजिश नहीं लगती : पुलिस

कोलकाता। द डर्टी पिक्चर और लव सेक्स और धोखा जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं बांग्ला अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विख्यात सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या शुक्रवार को रहस्यमई परिस्थिति में अपने आवास पर मृत पाई गईं थीं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके बड़ी मात्रा में शराब पीने का खुलासा हुआ है।

उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने उनकी हत्या की किसी भी तरह की आशंका को खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि शुक्रवार सुबह अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा हो और उसके बाद वह मदद मांगने के लिए उठी हों लेकिन गिर गई हों। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच में भी यह बताया गया कि उनके शरीर के निकट मिला खून प्राथमिक तौर पर उनके गिरने की वजह से बहा हो सकता है।

उन्होंने बताया, उनके पेट में करीब दो लीटर अल्कोहल मिला। वह चेहरे के बल गिरीं, जिससे उन्हें चोट लगी और उनके शरीर से खून बहा। पुलिस को उनके घर से शराब की कई बोतलें और खून के धब्बों वाले टिश्यू पेपर मिले। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री बीमार चल रही थीं और हृदय संबंधी समस्याओं समेत कई बीमारियों से ग्रसित थीं।

शुक्रवार को उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब घंटी बजाई, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा तो अभिनेत्री को शयन कक्ष में मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। घरेलू सहायिका ने कहा कि बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं।

RELATED ARTICLES

INDIA गठबंधन की बैठक में 25 दलों का महामंथन… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, इन पांच मुद्दों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद देश के सियासी हलकों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार, 8...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

फूलों से सजे हनुमान दरबार में खूब लगे जयकारे, भक्तों ने बांटा प्रसाद

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्थालखनऊ। ज्येष्ठ माह...

रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्रीलखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...