back to top

एनआरसी पर एकजुट हो पूरा देश, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्घांजलि: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। यही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रद्घांजलि होगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने रविवार को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि भाजपा उनके सिद्घांतों का अनुपालन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयत्नशील है। एनआरसी पर पूरा देश एकजुट हो, यही लौहपुरुष को सच्ची श्रद्घांजलि होगी।

योगी ने कहा कि एनआरसी के मुद्दे पर हम देश की सुरक्षा को लेकर किसी तरह के षड्यंत्र या सेंध को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए पूरे देश को एकजुट होकर इस मुद्दे पर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने पुरुषार्थ के बल पर अंग्रेजों की कुटिलता को नहीं चलने दिया। जो भारत विरोधी तत्व देश को बांटने की कुत्सित मानसिकता रखते थे, उनके मंसूबों को ध्वस्त करते हुए वह 563 रियासतों को भारत में शामिल कराने में सफल रहे।

योगी ने कहा कि केंद्र सरकार को सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के आदर्शों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारतीय विधान के अंतर्गत लाने में सफलता प्राप्त हुई। भारत की धरती दुनियाभर की पीड़ित और प्रताड़ित मानवता के लिए शरणस्थली रही है। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक के तौर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को युगों तक याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...