back to top

लखनऊ छावनी में सेना चिकित्सा कोर का तीन दिवसीय 57वां द्विवार्षिक सम्मेलन होगा आयोजित

लखनऊ। सेना चिकित्सा कोर का 57वां द्विवार्षिक सम्मेलन 24-26 मार्च 2025 तक लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस तीन-दिवसीय कार्यक्रम में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के वरिष्ठ सेवारत सैन्य अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह सम्मेलन कोर के वर्तमान में वरिष्ठ सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञों और को अपने विचार साझा करने और आपस में विचारों एवं अनुभवों को साझा करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम में मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की महानिदेशक (डीजीएएफएमएस) सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन सहित डीजीएमएस (सेना) और सीनियर कर्नल कमांडेंट के साथ डीजीएमएस (नौसेना), डीजीएमएस (वायु सेना), डीजी (एमपी और पीएस), एजी ब्रिगेड, रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय (सेना), डीजीडीएस और कर्नल कमांडेंट और सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल), नई दिल्ली के कमांडेंट, सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे के कमांडेंट के अलावा एएमसी सेंटर और कॉलेज के कमांडेंट एवं एएमसी रेकॉर्ड्स प्रमुख व कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह तथा सशस्त्र बलों के कई वरिष्ठ सेवारत अधिकारी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि द्विवार्षिक सम्मेलन हर दो साल में आयोजित किया जाता है। यह कोर के कामकाज पर प्रभाव डालने वाले मुद्दों की समीक्षा और विचार-विमर्श का समय होता है, जिसमें उन्नत प्रौद्योगिकी, क्रांतिकारी सैन्य चिकित्सा पद्धतियों और स्वचालन को शामिल करना और छवि प्रबंधन, स्वास्थ्य कर्मियों के संचार कौशल, स्वास्थ्य सेवा के कानूनी पहलू, कैडर प्रबंधन प्रशिक्षण, कल्याण, जनशक्ति युक्तिकरण और कैरियर नियोजन शामिल हैं, जिनका अंतिम उद्देश्य उपभोक्ताओं की संतुष्टि और कोर के आदर्श वाक्य ‘सर्वे सन्तु निरामया’ के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

तीन-दिवसीय 57वें द्विवार्षिक सम्मेलन के दौरान कोर के मुद्दों पर विचार-विमर्श के बीच, मनोरंजन कार्यक्रम, बैंड सिम्फनी, चिकित्सा प्रदर्शनी और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के जाबांज सैनिकों को सम्मानित करने सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक भव्य गार्ड ऑफ ऑनर डीजीएमएस (सेना) और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट, सेना चिकित्सा कोर को उचित सम्मान देगा। सम्मेलन में प्रासंगिक मुद्दों पर व्याख्यान भी शामिल होंगे, इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर, एवीएसएम, वीएसएम, डीजीएमएस (सेना) और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट स्टेशन में सभी एएमसी कर्मियों को ‘विशेष सैनिक सम्मेलन’ में संबोधित करेंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन पारंपरिक ‘बाराखाना’ से होगा, जिसमें डीजीएमएस (सेना) सभी रैंकों के साथ-साथ परिवारों के साथ एक ही छत के नीचे भोजन करेंगी।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...