back to top

लोकसभा चुनावों से पहले या उसके आसपास 10 राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होगा

केंद्र की तरफ से एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक समिति के गठन से लोकसभा चुनाव समय से पहले कराने की संभावना बढ़ गई है, ताकि इसे राज्य विधानसभा चुनावों के साथ कराया जा सके। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति को यह पता लगाने का काम सौंपा गया है कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे हो सकते हैं, जैसा कि 1967 तक होता रहा था। कम से कम 10 राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल 2024 में आम चुनावों के लिए निर्धारित समय से पहले या उसके आसपास समाप्त हो जाएगा।

पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़- में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और झारखंड में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव
के साथ होने की संभावना है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कार्यकाल पूरा होने का अस्थायी कार्यक्रम नीचे सूचीबद्ध है।
1. मिजोरम: दिसंबर 2023
2. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना: जनवरी 2024
3. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम: जून 2024
4. हरियाणा, महाराष्ट्र: नवंबर 2024
5. झारखंड: दिसंबर 2024
6. दिल्ली: फरवरी 2025
7. बिहार: नवंबर 2025
8. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल: मई 2026
9. पुडुचेरी: जून 2026
10. गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड: मार्च 2027
11. उत्तर प्रदेश: मई 2027
12. गुजरात, हिमाचल प्रदेश: दिसंबर 2027
13. मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा: मार्च 2028
14. कर्नाटक: मई 2028
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का कार्यकाल पूरा होने
पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है, जिसका गठन 2018 में पूर्ववर्ती
विधानसभा भंग होने के बाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...