back to top

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा

मुंबई। शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद एफएमसीजी, वित्तीय और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी आई। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि अगले सप्ताह देश में लॉकडाउन नियमों में और ढील दी जाएगी। हालांकि, वे चौथी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़ों से पहले सतर्क बने हुए थे।

आंकड़े बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए जिसके अनुसार पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही जनवरी-मार्च में जीडीपी वृद्धि दर मात्र तीन दशमलव एक प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष की वृद्धि चार दशमलव दो प्रतिशत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.51 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,424.10 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में कमजोर खुलने के बाद दोपहर में बाजार ने रफ्तार पकड़ी और यह लाभ के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.20 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,580.30 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 9,598.85 से 9,376.90 अंक के दायरे में रहा। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,751.51 अंक चढ़ा।

वहीं निफ्टी भी सप्ताहिक आधार पर 90.20 अंक या 5.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सबसे अधिक 5.2 प्रतिशत की बढ़त रही। बजाज ऑटो, आईटीसी, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस और टाइटन के शेयर 2.25 प्रतिशत तक टूट गए। विश्लेषकों ने कहा कि कुछ विशेष शेयरों में गतिविधियों के अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, भारतीय बाजारों ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों के उलट प्रदर्शन किया है। जसानी ने कहा कि तेल एवं गैस, सामग्री और इंजीनियरिंग शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन कंपनियों के शेयरों में बड़ी संख्या में लेनदेन हुआ, लेकिन बाजार में इसका अधिक प्रभाव नहीं दिखा। इसका तात्पर्य है कि दो संस्थानों के बीच शेयरों का लेनदेन हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.90 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट आई।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के हांगकांग के लिए सुरक्षा कानून पर जल्द प्रतिक्रिया दे सकते हैं। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्घ रूप से 2,354.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अंतरबैंक विदेशी विनियम बाजार में रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 75.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.33 प्रतिशत टूटकर 35.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। देश में एक दिन में सबसे अधिक 7,466 कोरोना वायरस के मामले आए हैं। इस वजह से भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। देश में कोविड-19 के मामले 1.65 लाख के पार निकल गए हैं। अब तक यह महामारी 4,706 लोगों की जान ले चुकी है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 58.10 लाख हो गया है। दुनियाभर में यह महामारी 3.60 लाख लोगों की जान ले चुकी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...