back to top

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा

मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 178 अंक और चढ़कर करीब चार माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अपनी डिजिटल इकाई जियो में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिका की इंटेल कैपिटल को बेचने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी रही, जिससे बाजार को मजबूती मिली। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में तेजी और रुपये की मजबूती से भी बाजार धारणा को बल मिला।

इसके अलावा कैडिला हेल्थकेयर की जायडस को कोविड-19 के टीके के मानव परीक्षण की अनुमति मिलने से भी घरेलू निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 36,110.21 अंक के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 177.72 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,021.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.65 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,607.35 अंक पर पहुंच गया। यह छह मार्च के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों का सबसे ऊंचा बंद स्तर है।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 850.15 अंक या 2.41 प्रतिशत तथा निफ्टी 224.35 अंक या 2.16 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक 4.05 प्रतिशत तक चढ़ गया। बजाज ऑटो, टीसीएस, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर भी लाभ में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मूल्य 1.53 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी ने कहा है कि इंटेल कैपिटल जियो प्लेफॉर्म्स में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,894.50 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में पिछले कुछ महीनों में निवेश करने वाली 12वीं कंपनी हो गई है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का आंकड़ा अब 1,17,588.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील,एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। कैडिला हेल्थकेयर समूह की कंपनी जायडस ने शुक्रवार को कहा कि उसे कोविड-19 के स्वदेशी रूप से विकसित संभावित टीके का मानव परीक्षण करने की घरेलू प्राधिकरणों से मंजूरी मिल गई है। कंपनी द्वारा विकसित टीके जायकोव-डी का प्री-क्लीनिकल परीक्षण पूरा हो गया है।

इससे एक दिन पहले जर्मनी की बायोनटेक और अमेरिका की फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फाइजर ने कहा था कि कोविड-19 के टीके की संयुक्त परियोजना के शुरुआती नतीजे सकारात्मक रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहतर रहने के बाद वॉल स्ट्रीट में बृहस्पतिवार तेजी रही। इससे शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़त रही। एशियाई बाजारों के संकेतों से यहां भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा, सप्ताह के दौरान बाजार इस उम्मीद में तेज रहे कि कोविड-19 का टीका उम्मीद से पहले आ जाएगा। दुनियाभर के बाजारों में भी इसी उम्मीद में तेजी दिख रही है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में एक और दौर की बंदी चिंता पैदा करने वाली है, लेकिन टीके की उम्मीद में बाजार चढ़ रहे हैं।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.69 प्रतिशत टूटकर 42.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 38 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.08 करोड़ तक पहुंच गई है। अब तक यह महामारी 5.20 लाख लोगों की जान ले चुकी है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 6.25 लाख हो गए हैं। देश में अब तक इस महामारी से 18,213 लोगों की जान गई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...