back to top

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे का दिन जारी रहा और सेंसेक्स 70 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ से बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 47,026.02 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया। अंत में सेंसेक्स 70.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,960.69 अंक पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.85 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,760.55 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में सुधार से घरेलू शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबर लाभ में बंद हुए। उन्होंने कहा कि विदेशी कोषों के रिकॉर्ड प्रवाह से इस समय बाजार को समर्थन मिल रहा है।

शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों कें अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,355.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 51.32 प्रति डॉलर पर आ गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...