back to top

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 379 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई30 सेंसेक्स 379.14 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और शेयरों के अधिक मूल्यांकन को देखते हुए निवेशक जोखिमपूर्ण संपत्ति से दूर रहे। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स के गिरावट में एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक की लगातार दूसरे दिन महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.14 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 51,324.69 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,118.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसमें 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ ओएनजीसी को सर्वाधिक 8.32 प्रतिशत का लाभ हुआ।

इसके अलावा लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। कच्चे तेल के दाम में तेजी के साथ मुद्रास्फीति बढऩे की चिंता में वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। वैश्विक स्तर पर अमेरिका में बांड पर रिटर्न में तेजी से बाजार में नरमी आ रही है।

हालांकि कंपनियों की आय बेहतर होने तथा विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह से घरेलू बाजार को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, निजी बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों के कारण बाजार में गिरावट आई जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन निजीकरण की उम्मीद में बेहतर बना हुआ है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 9 पैसे मजबूत होकर 72.65 रही। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संसथागत निवेशक घरेलू बाजार में शुद्घ लिवाल बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को 1,008.20 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...