back to top

लगातार चौथे दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 562 अंक लुढ़का

मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बिकवाली दबाव में बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक लुढ़क कर 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम आने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर स्थिर रहने और विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,721.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ओएनजीसी को सर्वाधिक करीब 4.95 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और डा. रेड्डीज भी गिरावट में रहे। सेंसेक्स के केवल चार शेयर आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी….लाभ में रहे। इनमें 1.20 प्रतिशत की तेजी रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारती बाजार में गिरावट बनी रही क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, वैश्विक बाजारों में भी शुरूआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्हें फेडरल रिजर्व की बैठक के बुधवार को आने वाले नतीजे का इंतजार है। इस बात की उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व उदार नीति को अपनाएगा जिससे वैश्विक बाजार को स्थिर होने में मदद मिलेगी। वैश्विक निवेशकों को अमेरिकी ट्रेजरी बिल पर प्रतिफल बढऩे के बीच फेडरल रिजर्व की नीतिगत निर्णय का इंतजार है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, तोक्यो और सोल में गिरावट रही जबकि हांगकांग बाजार बढ़त में रहा।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में प्रारंभ में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.55 पर स्थिर बंद हुआ। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्घ लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,692.31 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...