back to top

सेंसेक्स 256 अंक चढ़ा, L&T के शेयर में उछाल, रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 87 के नीचे फिसला

मुंबई। देश के शेयर बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की, जहां बीएसई सेंसेक्स 256.57 अंकों की बढ़त के साथ 81,594.52 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 69.30 अंक की तेजी के साथ 24,890.40 अंक पर खुला। इस बढ़त के पीछे बुनियादी ढांचा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में जबरदस्त लिवाली को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

L&T में 4% से अधिक की तेजी
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बना। इसके अलावा भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे।

हालांकि कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में बंद हुए। उधर, अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे, जिससे वैश्विक निवेश धारणा पर असर पड़ा।

ब्रेंट क्रूड में हल्की गिरावट, निवेशक सतर्क
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। दिन के दूसरे सत्र में यह 0.11 प्रतिशत की बढ़त लेकर 72.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एफआईआई की बिकवाली जारी
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली के मूड में हैं। मंगलवार को उन्होंने शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

रुपया डॉलर के मुकाबले 87 के नीचे फिसला
विदेशी मुद्रा बाजार में भी भारतीय निवेशकों के लिए चिंताजनक खबर रही। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.15 के निचले स्तर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 21 पैसे टूटकर 86.91 पर बंद हुआ था, जो पिछले चार महीनों में सबसे कमजोर स्तर था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग, माह के अंत में डॉलर निकासी, और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। साथ ही, विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

डॉलर सूचकांक में गिरावट
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.77 पर आ गया है, जिससे वैश्विक मुद्रा बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...