back to top

बोर्ड परीक्षा की तारीखों के लेकर अस्पष्टता के बीच स्कूल करा रहे ऑनलाइन प्री-बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तरीखें स्पष्ट नहीं हैं, इसके बावजूद कई स्कूल ऑनलाइन प्री-बोर्ड परीक्षा करा रहे हैं ताकि उनके विद्यार्थी पूरी तरह से तैयार रहें। शिक्षा मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर अभी फैसला नहीं किया है, हालांकि, उसने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं पारंपरिक तरीके से ही होंगी।

दिल्ली के स्कूल परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम तक ही सीमित कर रहे हैं जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा के स्कूल भी संबंधित राज्य सरकारों द्वारा दी गई ढील के तहत मिश्रित तरीके से परीक्षा करा रहे हैं। दिल्ली के रोहिणी स्थित एमआरजी स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका बरार ने कहा, सीबीएसई ने नीट और जेईई-2020 परीक्षा महामारी के बावजूद ऑफलाइन कराई। यह पुख्ता संकेत है कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी खुद को ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयार रखना चाहिए। हमने विद्यार्थियों और शिक्षकों की संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन कराने की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा, विद्यार्थियों के लिए यह तैयारी पर्याप्त नहीं है। हम सीबीएसई के दिशानिर्देश के अनुरूप ऑफलाइन परीक्षा कराने की संभावना तलाश रहे हैं। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्य पल्लवी उपाध्याय के मुताबिक स्कूल ने प्री-बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की है लेकिन जनवरी में ऑफलाइन परीक्षा लेने की भी योजना है।

उन्होंने कहा, महामारी के बीच हम बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा कर पाए हैं और सीबीएसई के दिशानिर्देश के अनुरूप पहली प्री-बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की है। उन्होंने कहा, पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के साथ डिजिटल संवाद सत्र रखा। हमारी प्रणाली इस तरह से तैयार की गई है कि निरीक्षक और विद्यार्थी के लिए पारदर्शी हो।

पुष्पांजलि विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि बिस्वाल ने कहा, बोर्ड की अधिकतर परीक्षा 80 अंक की होती हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि विद्यार्थियों को पूरे प्रश्नपत्र के उत्तर लिखने का अभ्यास हो, इसलिए हमने प्रत्एक विषय के प्रश्नपत्र को दो हिस्सों में बांटा है ताकि विद्यार्थी दोनों हिस्सों के उत्तर लिखकर एक दिन में कुछ अंतराल में या दो अलग दिनों में जमा कर सके।

गौरलतब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 10 दिसंबर को विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया था और आगामी बोर्ड परीक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया था। निशंक 22 दिसंबर को शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे जिसके बाद परीक्षा की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...