back to top

राजस्थान के झालावाड़ में प्राइमरी स्कूल की छत ढही, 6 बच्चे की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

राजस्थान । राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ायी कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया, छह बच्चों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं।

दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और बच्चों को उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “झालावाड़ के पिपलोदी गांव में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां एक स्कूल की छत गिर गई। मैंने जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को इलाज के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मंत्री ने कहा, मैं इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच करवाऊंगा। झालावाड़ के मनोहरथाना पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को विशेष स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है, जबकि छह का एसआरजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दांगीपुरा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पिपलोदी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 27 छात्र पढ़ रहे थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। शुक्रवार सुबह इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने लिखा, ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।” राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल बागडे ने हादसे पर शोक जताते हुए ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...