back to top

कोविड-19 के मामलों वाले शीर्ष पांच राज्यों में ठीक होने की दर भी अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में शीर्ष पांच राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश- में मरीजों की ठीक होने की दर भी ऊंची हैं। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटों में 87,472 मरीजों को ठीक होने के बाद गृह पृथक-वास, कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र या अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 41,12,551 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इसके साथ ही देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 78.86 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं जबकि मृत्युदर गिरकर 1.62 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार मरीजों के ठीक होने की उच्च दर बनी हुई है और गत 11 दिनों से रोजाना 70 हजार से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। मंत्रालय ने रेखांकित किया, कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले चार गुना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सबसे अधिक उपचाराधीन मरीजों के मामलों में शीर्ष पांच राज्यों में मौजूदा समय में मरीजों के ठीक होने की दर भी ऊंची है। इसमें कहा गया कि देश के 59.8 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज पांच राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं देश में अबतब कोविड-19 से ठीक होने वाले कुल मरीजों में 59.3 प्रतिशत मरीज भी इन्हीं पांच राज्यों के हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 90 प्रतिशत ठीक हो रहे नए मरीज 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। स्वस्थ होने वाले नए मरीजों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 22.31 प्रतिशत (19,522) है जबकि आंध्र प्रदेश की 12.24 प्रतिशत, कर्नाटक की 8.3 प्रतिशत, तमिलनाडु की 6.31 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ की छह प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि एक साथ इन पांचों राज्यों में ठीक होने वाले नए मामलों का प्रतिशत 55.1 है।

केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा, मरीजों के ठीक होने की उच्च दर चिकित्सकीय प्रबंधन और केंद्र सरकार द्वारा जारी इलाज प्रोटोकाल के प्रभावी होने का सबूत है जिसे नए सबूत आने पर समय-समय पर अद्यतन किया गया। मंत्रालय ने कहा कि एम्स से साझेदारी कर कोविड-19 प्रबंधन पर राष्ट्रीय ई-आईसीयू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आईसीयू डॉक्टर इस प्रतिष्ठित केंद्र से प्रशिक्षण ले सकें।

मंत्रालय ने कहा कि सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले इस सत्र ने देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्घि करने और मृत्युदर को कम करने में अहम भूमिका निभाई। मंत्रालय के मुताबिक अबतक 19 ऐसे राष्ट्रीय ई-आईसीयू अभ्यास सत्र हुए हैं जिसमें 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 249 अस्पतालों को कवर किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अनुसंधात्मक पद्धति जैसे रेमडेसविर, प्लाज्मा और टोसिलिजुमैब के तार्किक इस्तेमाल की अनुमति दी और कोविड-19 मरीजों को ठीक होने में मदद करने के लिए उच्च ऑक्सीजन का प्रवाह, गैर इनवेसिव वेंटिलेशन, स्ट्रॉयड और खून का थक्का जमने से रोकने वाली दवा जैसे उपायों का उपयोग किया।

डॉक्टरों की देखरेख में गृह पृथक-वास और मरीजों को समय पर इलाज के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस की बेहतर सेवा से प्रभावी मरीज प्रबंधन सुनिश्चित हुआ। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बहु विशेषज्ञ टीम की नियुक्ति की।

मंत्रालय ने कहा, अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा से भारत में मरीजों के ठीक होने की उच्च दर और मौतों को न्यूनतम रखने में मदद की। मौजूदा समय में भारत में कोविड- 19 से मृत्युदर 1.62 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 96,424 नए मरीज आने के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई। वहीं, गत 24 घंटे में 1,174 और मरीजों की मौत के साथ अबतक देश में 84,372 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...