back to top

देश की प्रगति गरीबों के योगदान पर निर्भर : राष्ट्रपति

पुणे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैंकिंग सेवाओं से अब तक वंचित रहे लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली के दायरे में लाने में बैंकों की भूमिका की बुधवार को सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रणाली के दायरे में लाये गये इन नये लोगों को अब मजबूती के साथ प्रणाली का हिस्सा बनाये रखना की चुनौती है। उन्होंने राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि देश की प्रगति गरीबों की सामूहिक आर्थिक क्षमता के योगदान पर निर्भर करती है। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि एक भी नागरिक को पीछे नहीं छूटने दिया जाये।

कोविंद ने कहा कि हमारे सामने चुनौती है कि जिन्हें जोड़ा गया है, उन्हें मजबूती से जोड़े रखा जाये। मैं आप लोगों से ऐसे वित्तीय उत्पादों पर ध्यान देने का आग्रह करूंगा जो समाज के पिरामिड में सबसे निचले क्रम की जरूरतों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक के लिये बाजार में दखल बढ़ाने तथा परिचालन का जोखिम कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अधिक से अधिक लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली के दायरे में लाया जाये। राष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक पिरामिड के सबसे निचले क्रम के लोगों को मजबूती से जोड़े रखने के लिये बैंकरों द्वारा सहानुभूति और सह्म्दयता प्रदर्शित करने की जरूरत है। इसके लिये हाशिये के लोगों के साथ बैंकों द्वारा भागीदारी बढ़ाने तथा उनके प्रति नजरिये में बदलाव लाने की जरूरत है।

उन्होंने वित्तीय संपत्तियों के स्वामित्व के मामले में लैंगिक समानता लाने के लिये बैंकों को सक्रिय उपाय करने को कहा। कोविंद ने कहा कि बैंक देश की आर्थिक प्रणाली के आधार हैं। इन्होंने पिछले कई साल से देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि देश ने पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में बैंकों को अगली बड़ी छलांग के लिये तैयार रहना चाहिये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...