back to top

सलामी जोड़ी की गुत्थी सुलझी, ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से भिड़ने को तैयार भारत

मुंबई। भारत की सलामी जोड़ी की पहेली का हल निकालने के लिए कप्तान विराट कोहली के आगे आने के बाद टीम इंडिया मंगलवार से यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में घरेलू सरजमीं पर अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखने उतरेगी।

कोहली ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने में कोई हिचक नहीं है जिससे कि बेहतरीन फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन दोनों को अंतिम एकादश में जगह मिल सके। उन्होंने कहा, हां, इसकी संभावना है। सा करने में मुझे बेहद खुशी होगी। मैंने किसी क्रम को अपने लिए तय नहीं किया है। मैं कहां बल्लेबाजी करूं, इसे लेकर मैं असुरक्षित नहीं हूं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में निजी प्रतिद्वंद्विताएं भी देखने को मिलेगी जिसमें रोहित शर्मा बनाम डेविड वार्नर तथा कोहली बनाम स्टीव स्मिथ की जंग रोमांचक होगी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार है।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और अनुभवी मिशेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं जो कोहली और उनकी टीम को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एलेक्स कैरी की आक्रामक बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपिंग को भारत के षभ पंत से चुनौती मिलेगी। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी बेहतरीन फार्म को छोटे प्रारूप में भी दोहराना चाहेंगे। अगर मौजूदा फार्म को मानक माना जाता है तो राहुल इस दौड़ में धवन को पीछे छोड़ देंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के क्रिकेट में धवन का रिकार्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय विश्व कप में पिछले मुकाबले के दौरान धवन ने शतक जड़कर भारत की आसान जीत की नींव रखी थी।

हालांकि इस मुकाबले को सात से अधिक महीने बीत चुके हैं और तब से धवन चोटों से परेशान रहे हैं। धवन इस दौरान खराब फार्म से भी जूझ्ते रहे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पिछले टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। विश्व कप के दौरान धवन की मौजूदगी में राहुल कामचला हल के तौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन इस क्रम पर श्रेयस अय्यर के उम्दा प्रदर्शन से वानखेड़े स्टेडियम में धवन या राहुल में से एक को ही अंतिम एकादश में जगह मिलेगी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और भारत पिछले साल मार्च में घरेलू श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से सबक लेते हुए निश्चित तौर पर दो कलाई के स्पिनरों के साथ नहीं उतरेगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जा सकती है। पूरी संभावना है कि अगर केदार जाधव कुछ विशेष नहीं करते हैं जो यह उनकी आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी। चर्चा है कि अपने आईपीएल करियर को बढ़ाने के लिए जाधव आफ स्पिन गेंदबाजी करने से हिचक रहे हैं और अगर 19 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित होने वाले एकदिवसीय टीम से अगर उन्हें अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव की दावेदारी को पछाड़ना है तो कुछ अच्छी पारियां खेलनी होंगी।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहर्ली कप्तानी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, षभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

आस्ट्रेलिया : आरोन फिंर्च कप्तानी, एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

समय : मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...