back to top

कोरोना के उपचाराधीन मामलों की संख्या घट कर 4.35 प्रतिशत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के इस समय इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 4.35 प्रतिशत हो गई है, जबकि गुरुवार को यह 4.44 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सात दिन से जारी प्रवृत्ति के अनुरूप ही पिछले 24 घंटे में संक्रमण के दैनिक नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। उसने कहा कि इसकी वजह से रोजाना उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम हुई है जो शुक्रवार को 4,16,082 रही। मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में 36,595 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले, वहीं इसी अवधि में स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 42,916 रही।

उसने कहा कि प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के सबसे कम मामले वाले देशों में से एक है। यहां प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या पश्चिमी के कई अन्य देशों से बहुत कम है। देश में अब तक 90,16,289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर 94.2 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या और इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में अंतर निरंतर बढ़ रहा है और इस समय यह 86,00,207 है।

उसने बताया कि स्वस्थ हुए नए रोगियों में से 80.19 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। वहीं संक्रमण के नए मामलों में से 75.76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 77.78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलना करें तो प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण से मृत्यु के मामलों की संख्या बहुत कम है और यह 101 है।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...