back to top

भारत में कोविड-19 के नए मामलों का आंकड़ा पहली बार 10,000 के पार पहुंचा

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं, जबकि संक्रमितों में से और 396 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नए मामले सामने आए।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से बृहस्पतिवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 1,41,842 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 1,47,194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। एक अधिकारी ने बताया, अब तक 49.47 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में संक्रमित विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जिन 396 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 152 लोगों की महाराष्ट्र, 101 की दिल्ली, 38 की गुजरात, 24 की उत्तर प्रदेश, 23 की तमिलनाडु, 12 की हरियाणा, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की तेलंगाना, छह की राजस्थान, चार-चार की मध्य प्रदेश और पंजाब, तीन-तीन बिहार और कर्नाटक, दो-दो लोग आंध्र प्रदेश, असम और पुडुचेरी और एक व्यक्ति की मौत जम्मू-कश्मीर में हुई।

देश में अब तक कुल 8,498 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,590 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,385 लोगों की मौत गुजरात में, 1,085 लोगों की मौत दिल्ली में, 442 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल, 431 लोगों की मौत मध्य प्रदेश, 349 की मौत तमिलनाडु में, 345 की मौत उत्तर प्रदेश, 265 की मौत राजस्थान में और 165 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई।

मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 80 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 72 की, हरियाणा में 64 की और पंजाब में 59 लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में 52 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। बिहार में 36 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, ओडिशा में नौ तथा झारखंड में आठ लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, पुडुचेरी में दो और मेघालय, त्रिपुरा एवं लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 97,648 मामले महाराष्ट्र में है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 38,716, दिल्ली में 34,687, गुजरात में 22,032, उत्तर प्रदेश में 12,088, राजस्थान में 11,83 और मध्य प्रदेश में 10,241 मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,768, कर्नाटक में 6,245, बिहार में 5,983, हरियाणा में 5,968, आंध्र प्रदेश में 5,429, जम्मू-कश्मीर में 4,574, तेलंगाना में 4,320 और ओडिशा में 3,386 है। असम में कोविड-19 के 3,319, पंजाब में 2,887, केरल में 2,244 तथा उत्तराखंड में 1,643 मामले हैं।

झारखंड में संक्रमण के 1,599, छत्तीसगढ़ में 1,398, त्रिपुरा में 913, हिमाचल प्रदेश में 470, गोवा में 417, मणिपुर में 366 तथा चंडीगढ़ में 332 मामले हैं। पुडुचेरी में 157, लद्दाख में 135, नगालैंड में 128, मिजोरम में 102, अरूणाचल प्रदेश में 61, मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 38 मामले हैं। सिक्किम में 14 मामले सामने आए हैं, जबकि दादरा नागर हवेली और दमन-दीव में कुल 30 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...