back to top

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 824 हुई, कुल मामले 26,496

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 824 हो गई, वहीं संक्रमण के कुल मामले 26,496 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को बताए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 45 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में कुल 1,554 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से संक्रमित 19,868 मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं 5,803 को ठीक होने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी हैं।

शनिवार शाम से सामने आए मौत के 45 मामलों में महाराष्ट्र में 22, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान और गुजरात में छह-छह, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्म-कश्मीर तथा तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक मौत के कुल 824 मामलों में सर्वाधिक महाराष्ट्र से आए हैं जिनकी संख्या 323 है, इसके बाद गुजरात से 133, मध्य प्रदेश से 99, दिल्ली से 54, आंध्र प्रदेश से 31 और राजस्थान से 27 रोगियों की मौत के मामले आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 27 लोगों की मौत हुई, तेलंगाना में 26 लोगों की, तमिलनाडु में 23 की और कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 के कारण पंजाब में 17 लोगों की मौत हुई, जम्मू-कश्मीर में छह लोगों की, केरल में चार लोगों की, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। बिहार में दो लोगों की मौत हुई।

मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 7,628 मामले महाराष्ट्र से, 3,071 मामले गुजरात से, दिल्ली से 2,625 मामले, राजस्थान से 2,083 मामले और मध्य प्रदेश से 2,096 तथा उत्तर प्रदेश से 1,793 मामले सामने आए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...