back to top

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,109 हुई, कुल मामले 62,939 पर पहुंचे

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वस्थ होने की दर करीब 30.75 प्रतिशत है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गई है।

पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में चार लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है। ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के सर्वाधिक 20,228 मामले महाराष्ट्र में है। इसके बाद गुजरात में 7,796, दिल्ली में 6,542, तमिलनाडु में 6,535, राजस्थान में 3,708, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,373 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,930, पश्चिम बंगाल में 1,786 और पंजाब में 1,762 हो गए हैं। तेलंगाना में ये मामले बढ़कर 1,163, जम्मू-कश्मीर में 836, कर्नाटक में 794, हरियाणा में 675 और बिहार में 629 हो गए हैं।

केरल में अब तक कोरोना वायरस के 505 मामले जबकि ओडिशा में 294 मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में वायरस से कुल 169 और झारखंड में 156 लोग संक्रमित हैं। त्रिपुरा से 134 मामले, उत्तराखंड से 67, असम में 63 और छत्तीसगढ़ में 59 मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 50 और लद्दाख में अब तक 42 मामले सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से कोविड-19 के 33 मामले हैं।

मेघालय में संक्रमण के 13, पुडुचेरी में नौ जबकि गोवा में सात मामले हैं। मणिपुर में कोविड-19 के दो जबकि मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...