back to top

दीक्षांत समारोह में चमके BBD यूनिवर्सिटी के मेधावी

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 18वां दीक्षांत समारोह शनिवार को संपंन हुआ। इस दीक्षांत समारोह में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के तीन मेधावियों ने पदक अर्जित कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन सभी मेधावियों को एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने पदक व डिग्री देकर सम्मानित किया।

मेधावियों ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के बेहतरीन शैक्षिक माहौल को दिया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन देते हैं अपितु व्यक्तिगत समस्या होने पर भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते है। विश्वविद्यालय में छात्रों को केवल शैक्षिक तौर पर ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और खेलकूद के लिए भी अच्छा माहौल दिया गया है।


यहां कभी नहीं खली घर की कमी : दीपक

बीबीडी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मेधावी छात्र दीपक चौधरी को इंफारमेंशन टेक्नोलॉजी में स्वर्ण पदक मिला है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बहुत अच्छा है। शिक्षक पढ़ाने के दौरान सहयोग करते है और उच्च शिक्षा के नित नये आयाम के बारे में भी जानकारी देते है। यह केवल पढ़ाने तक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत समस्या पर होने पर भी साथ देते है। उन्होंने बताया कि घर मथुरा में होने के बावजूद शिक्षकों के कारण कभी यह नहीं लगा कि मैं घर के बाहर हूं। उनका कहना है कि आईटी विभाग की अध्यक्ष डा. रिचा शर्मा ने काफी सहयोग किया। दीपक को सबसे अधिक नेटवर्किंग विषय में रूचि है। इनके पिता अमर सिंह किसान है और माता वीना देवी गृहणी है। परिवार में दो छोटे भाई और एक छोटी बहन है। वह प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई करते थे।


बीबीडी में पढ़ाई का अच्छा माहौल : पार्थ श्री

बीबीडी नार्देन इंडिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के मेधावी छात्र पार्थश्री को मैकेनिककल इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। पार्थश्री ने बताया कि यूपीएससी से आईईएस करने की तैयार कर रहे है। साथ ही रिसर्च करना चाहते है। उन्होने बताया कि बीबीडी में पढ़ाई का अच्छा माहौल है। साथ पढ़ाई के अलावा यदि छात्र का अन्य विद्या में रूचि है तो विश्वविद्यालय के शिक्षक उसे उस विद्या में भी मजबूत करते है। फिर चाहें वह पांरपरिक व सांस्कृतिक हो। शिक्षक छात्रों का व्यवहारिक संबंध रहता है। इनके पिता दिनेश कुमार वर्मा सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक है और माता गीता वर्मा गृहणी है। उन्हें डिजाइन का विषय में अधिक रूचि है। इनके परिवार में बड़े भाई पीएसयू शोध क्षेत्र में कार्यरत है।


मिलता है शिक्षकों का सहयोग : फैजान

बीबीडी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मेधावी छात्र फैजान अहमद को सिविल इंजीनियरिंग से कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बीबीडी में शैक्षिक माहौल बहुत अच्छा है। यहां पर शिक्षकों का सहयोग मिलता है। भविष्य में यूपीएससी के माध्यम से आईईएस और गेट की तैयारी करेंगे। इनके पिता अब्दुल कादिर सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक प्रबंधक है और मां कनीज़ फातिमा गृहणी है। वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करते थे। इनके परिवार में दो बड़े भाई बैक मैनेजर और एक बड़ा भाई आवास विकास परिषद में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...