back to top

कोरोना महामारी की महाभारत छिड़ी है और सरकार गायब है : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50 लाख के पार चले जाने के बाद बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब महामारी की महाभारत छिड़ी है तो सरकार गायब है। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सवाल भी किया कि आखिर कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा?

उन्होंने ट्वीट किया, देश में कोरोना के मामले आज 50 लाख हुए पारउ कोरोना महामारी की महाभारत छिड़ी है,पर मोदी सरकार ग़ायब है। सुरजेवाला ने कहा, प्रतिदिन कुल कोरोना संक्रमण में दुनिया में भारत पहले नंबर पर (90,123 संक्रमण)। प्रतिदिन कोरोना मृत्यु दर में दुनिया में भारत पहले नंबर पर (1,290 मृत्यु प्रतिदिन) कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर में में भी दुनिया में भारत पहले नंबर पर (31 दिन में दोगुना)।

उन्होंने कहा, कुल कोरोना संक्रमित मामलों में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर (50,20,360 संक्रमण)। सक्रिय कोरोना संक्रमण मामलों में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर (9,95,933 संक्रमण)। कोरोना से हुई कुल मौतों में दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर (82,066 मृत्यु)। सुरजेवाला ने सवाल किया, प्रधानमंत्री देश को बताएं की कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा? या फिर भगवान पर इल्ज़ाम लगा पीछा छुड़ा लेंगे?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 50,20,359 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...