back to top

एमसीए के एजेंडे में शामिल गावस्कर के टेस्ट पदार्पण की स्वर्ण जयंती मनाने का विचार

मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के 1971 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण की स्वर्ण जयंती मनाने का विचार है।

एमसीए की शीर्ष परिषद की 18 अगस्त को होने वाली बैठक के एजेंडे में इसे भी शामिल किया गया है। इससे पहले यह बैठक आज होनी थी लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, “छह मार्च 2021 को सुनील गावस्कर को टेस्ट पदार्पण किये हुए 50 साल पूरे हो गये और इस मौके पर जश्न मनाने के विचार पर चर्चा होगी।”

इसके अलावा एमसीए वर्चुअल आम सालाना बैठक कराने के बारे में भी चर्चा करेगा। शीर्ष परिषद वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट संग्रहालय बनाने की संघ की प्रस्तावित योजना पर भी चर्चा करेगी।

एमसीए शीर्ष परिषद के सदस्य अंकित चव्हाण द्वारा लिखे गये पत्र पर भी बात करेंगे जो 2013 इंडियन प्रीमियर लीग स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में कथित रूप से शामिल होने के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं।

चव्हाण ने एमसीए से मदद मांगी कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड से उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध पर विचार करने के लिये बात करे।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...