back to top

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 9,971 मामले, मृतक संख्या 6,929 हुई

नई दिल्ली। देश में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरर प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शनिवार सुबह से अब तक हुई 287 मौतों में से 120 मौत महाराष्ट्र में, 53 दिल्ली में, 29 गुजरात में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दो-दो और केरल और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 6,929 मौतों में से सर्वाधिक 2,969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।

इसके बाद गुजरात में 1,219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 251, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 59 और पंजाब में 50 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30, हरियाणा में 24, केरल में 15, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम और छत्तीसगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 70 फीसदी मौतों के मामले ऐसे हैं जहां मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 82,968 मामले महाराष्ट्र में हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 30,152, दिल्ली में 27,654, गुजरात में 19,592, राजस्थान में 10,331, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्य प्रदेश में 9,228 लोग हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,738 हो गई है। वहीं कर्नाटक में 5,213, बिहार में 4,915 और आंध्र प्रदेश में 4,510 मरीज हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,952, तेलंगाना में 3,496, जम्मू-कश्मीर में 3,467, और ओडिशा में 2,781 मामले हैं। पंजाब में 2,515 और असम में 2,397 मामले हैं।

केरल में 1,807 और उत्तराखंड में 1,303 लोग संक्रमित हैं। झारखंड में 1,000, छत्तीसगढ़ में 923, त्रिपुरा में 747, हिमाचल प्रदेश में 400, चंडीगढ़ में 309, गोवा में 267, मणिपुर में 157, नगालैंड में 107 और पुडुचेरी और लद्दाख में 99 मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 मामले जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं। मिजोरम में 24, दादर एवं नगर हवेली में 19 और सिक्किम में अब तक कोविड-19 के तीन मामले हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...