back to top

आर्थिक पैकेज की चौथी क़िस्त से पैदा होंगे नये अवसर : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा शनिवार को घोषित आर्थिक उपायों से कारोबार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जो घोषणाएं की हैं उनमें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन कोयला, खनिज, रक्षा, विमानन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपायों और सुधारों से कारोबार के नये अवसर पैदा होंगे। इनसे आर्थिक रूपांतरण में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। सीतारमण ने शनिवार को इसी पैकेज की चौथी किस्त का ब्योरा जारी किया।

इस बीच,मोदी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के कारण उत्पन्न वैश्विक स्वास्थ्य संकट के इस समय में दुनिया को स्वस्थ एवं कोविड-19 से मुक्त करने के लिए सभी देशों को एक साथ काम करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के जवाब में दिया जिसमें उन्होंने भारत को अच्छा मित्र बताया और घोषणा की कि अमेरिका अदृश्य शत्रु कोविड-19 से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा और इस बीमारी के खिलाफ टीका के विकास में दोनों देश साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। इस महामारी से हम सभी सामूहिक रूप से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती अधिक शक्ति मिले।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच नजदीकी साझेदारी का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका अदृश्य शत्रु से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर घातक कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित कर रहे हैं।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे मित्रों को वेंटिलेटर्स देगा। वहीं, बुधवार को पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने निर्णय किया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के खिलाफ इसका 3100 करोड़ रूपये आवंटित किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...