back to top

सुरंगों, ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शत्रुता का सबूत है : राय

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंगों एवं ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में बल को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीमा के पास अनिश्चितता का माहौल है, क्योंकि सीमा पार से संघर्ष विराम समझौतों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है।

राय ने कहा, हमारा पड़ोसी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरंगों और ड्रोनों का मिलना उस देश की शत्रुता का सबूत है। राय ने दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बावजूद सीमाओं की रक्षा करने के लिए बल की प्रशंसा की।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसी महत्वपूर्ण आधिकारिक काम के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद राय को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ शिविर में परेड कार्यक्रम दो घंटे से अधिक देरी से आरंभ हुआ। बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...