back to top

मण्डियों की उपयोगिता के मुद्दे पर सपा सदस्यों का बहिर्गमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को मण्डियों की उपयोगिता के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। शून्यकाल में सपा के अहमद हसन, जितेन्द्र यादव तथा अन्य सदस्यों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए उत्तर प्रदेश कृषि मण्डी संशोधन अधिनियम-2018 के माध्यम से मण्डियों की उपयोगिता कम करने का आरोप लगाते हुए यह मामला उठाया।

सूचना की ग्राह्यता पर सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन तथा संजय लाठर, बलवन्त सिंह रामूवालिया ने बल देते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू तीनों कानून किसान विरोधी हैं। सपा की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और किसानों के साथ न्याय करे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा, हमारी सरकार किसान हितैषी है।

किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। नए कानून किसानों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। हम मण्डियों के पास ही कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और मौजूदा योगी सरकार ने किसानों की कई उपजों पर मण्डी शुल्क शून्य कर दिया है। इसका सीधा लाभ अब किसानों को होगा, बिचौलियों को नहीं। उन्होंने कहा, बिचैलियों को हटाने की योजना पिछली सरकारों की बनाई हुई है। हमारी सरकार सिर्फ उन्हीं योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी मण्डी बन्द नहीं हुई है और ना ही आगे बन्द होगी। कृषि मंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, सदन में गलत तथ्य पेश किए गए हैंउ जब ए लोग सदन में गलत बात रख रहे हैं तो किसानों को भी इन्होंने ही बरगलाया है। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सभी सपा सदस्य सरकार के किसान विरोधी होने के नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...