back to top

अवसरों के बहाने चुनावी रणभेरी की गूंज

प्रद्युम्न तिवारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कहने को तो दो योजनाओं के शिलान्यास के अवसर का था, पर माना जा रहा है कि शाह ने इसी बहाने यूपी में अगले बरस होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी भी बजा दी। लखनऊ में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज तथा मिर्जापुर में विंध्य कारिडोर के शिलान्यास समारोहों में शाह ने जिस तरह से योगी और उनकी सरकार की प्रशंसा की, उससे भी यही ध्वनि निकलती है। इसी के साथ भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री का यह दौरा भी उत्तर प्रदेश की तैयारी परखने के साथ आगे की रणनीति को भी गति देगा।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज के शिलान्यास तथा भूमि पूजन करने के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शाह ने योगी सरकार के काम को जमकर सराहते हुए जब यह कहा कि राज्यों के लिए केंद्र सरकार की सभी 44 बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है और विपक्ष अपनी सरकार बनाने का सपना देखना छोड़ दे तो पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। शाह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामले में भी विपक्ष पर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों के दिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भय है, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है। पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है। महिलाएं असुरक्षित थीं, यहां पर दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं, माफियाओं का राज था। पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध ढंग से जमीनों पर कब्जा करते थे, लेकिन उन पर कार्रवाई के बजाय उनको शह दी जाती थी। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया है।

 

 

अमित शाह ने यह कहकर अपने चुनावी आगाज के इरादे जाहिर कर दिये कि जिनको उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उनके कानों तक ‘भारत माता की जय’ की आवाज जानी चाहिए। शाह ने यह कहकर कि भाजपा की सरकारें जातियों और परिवारों के आधार पर नहीं चलतीं, एक तरह से सपा और कांग्रेस पर ही असली निशाना लगाया। यह भी तय है आने वाले चुनाव में भाजपा धार्मिक स्थलों के विकास को भी एक मुद्दा बनायेगी। रविवार को शाह ने अपने यूपी दौरे में मिर्जापुर में भी उन्होंने अखिलेश और मायावती पर विकास को लेकर कटाक्ष किया। क्षेत्र से नक्‍सलवाद की समाप्ति, अपराधियों की संपत्ति सहित कानून-व्‍यवस्‍था की उपलब्धियों का भी उन्‍होंने बखान किया।

 

 

किसान और गरीब लोगों के हितों की योजनाओं को भी उन्‍होंने विस्‍तार से बताया। बोले, आपके आशीर्वाद से ही भाजपा को काम करने की ताकत मिलती है। देश के 135 करोड़ की जनता और 80 करोड जनता और बालिकाओं और बच्‍चों का हित होता है। आपने भाजपा को मौका दिया। 2022 में भी भाजपा को आपका आशीर्वाद मिलेगा। विंध्‍यवासिनी धाम के लिए यूपी की योगी सरकार का आभारी हूं। राजनीतिक स्वार्थों से पिछली सरकारों ने देश पर जो भार थोपा, उससे भाजपा सरकार निजात दिला रही है। धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के साथ भाजपा सरकार सरकार में विजन के साथ सभी कार्य पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...