back to top

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा 2022 के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी अब छह अक्टूबर तक बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भर सकेंगे। पहले यह तारीख 22 सितंबर थी। इसी के साथ कक्षा नौ और 11 में छात्र-छात्राओं के पंजीकरण किये जाने की तारीख छह अक्टूबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक कर दी गयी है। हाईस्कूल संस्थागत के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये व व्यक्तिगत के लिए 700 और इंटरमीडिएट संस्थागत के लिए 600 और व्यक्तिगत के लिए 800 रुपये निर्धारित है।

 

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बोर्ड परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तारीख पर ही सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए हैं। इसके साथ ही कोषागार में जमा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि को छह अक्टूबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक कर दिया गया है। इसके अलावा 100 रुपया प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म व शुल्क सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण के साथ इसकी सूचना 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। यह तिथि पहले नौ अक्टूबर थी। इसके अलावा भरे गए फार्म में परीक्षार्थियों का विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) की जांच करने की तिथि बढ़ाकर 20 से 23 अक्टूबर तक कर दी गई है।

 

 

कोई त्रुटि होने पर प्रधानाचार्य उसे अब 24 से 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक दुरुस्त कर सकेंगे। इसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली नौ नवंबर तक अनिवार्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी, ताकि उसे क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जा सके। यूपी बोर्ड के सचिव ने प्रधानाचार्यों को कहा है कि कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण करने और 50 रुपया पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कर सूचना परिषद की वेबसाइट पर अब बढ़ी तिथि 16 अक्टूबर तक दी जा सकेगी। परीक्षार्थियों के विवरण की 17 से 19 अक्टूबर तक जांच करने के बाद त्रुटियों को बढ़ी तिथि 18 से 25 अक्टूबर तक ठीक किया जा सकेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 25 अक्टूबर के बजाय अब नौ नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...