back to top

डांस का मजा लेने वाला दारोगा निलंबित, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ। होली के पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के बजाय इंदिरानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक का नशे में डांस का मजा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित करने के साथ ही उसकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव भी भेज दिया है। वहीं थाने के खिलाफ प्रारम्कभि जांच के आदेश दिये गये है।

पूरा मामला इंदिरानगर थानाक्षेत्र के सुग्गामऊ का है। जहां बीते मंगलवार को होली पर्व के आयोजन में स्टेज सजाकर डांसरों को बुलाया गया था। जहां पर डांसर उपस्थित लोगों को डांस कर लुभाने का कार्य कर रही थी। इस दौरान मारपीट की सूचना पर उपनिरीक्षक भृगुनाथ ओझा अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर पहुंच गए। लेकिन तब तक माहौल शांत हो चुका था।

इस पर उपनिरीक्षक कानूनी कार्रवाई करने के बजाय वहीं कुर्सी पर बैठ कर डांस का मजा लेने लगे। मस्ती के मूड में आये उपनिरीक्षक ने कानून व्यवस्था को ही ताक पर रख दिया। बार-बार कुर्सी से उठकर उन्होंने डांसर से एक ही भोजपुरी गाने पर बार-बार नचवाया। वहीं,लोगों के मना करने के वह जिद्द पर अड़े रहे।

इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होती ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने लापरवाह उपनिरीक्षक को सस्पेंड करने के साथ ही इंदिरानगर प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार पांडेय के खिलाफ अनुशासन-हीनता को न रोक पाने के लिए प्रारम्कभि जांच के आदेश दिए है।

कमिश्नर ने बताया कि जांच में अगर इंस्पेक्टर भी दोषी पाए गए तो उन्हें उनके पद से हटा दिया जायेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...