back to top

दिव्य पुष्प शृंगार के बीच गूंजा हारे के सहारे का जयघोष

श्री श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव
दिव्य फूलों से सजा दरबार, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार देश के विभिन्न शहरों से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का विशेष फूल बंगला कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली से मंगाए गए पर्पल डेजी, लाल एंथूरियम, जूही, मोगरा, 108 पंखुड़ियों वाला कमल, आॅर्किड और टाटा रोज सहित विभिन्न प्रकार के ताजे फूलों से सजाया गया। श्री श्याम बाबा को 56 भोग एवं विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया गया। कृत्रिम फूलों का प्रयोग किए बिना तैयार किया गया यह दिव्य एवं अलौकिक दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। उत्सव का शुभारंभ प्रात: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत कानपुर से पधारे प्रसिद्ध पाठ वाचक कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें 400 श्री श्याम भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पाठ किया। पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे के जयघोष और श्याम नाम के संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। पाठ के समापन पर कृष्ण कुमार तुलस्यान ने सभी श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक आरती कराई। एक साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के हाथों में प्रज्वलित दीप, शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और बाबा श्याम के जयकारों के बीच आरती का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं अलौकिक था। यह दिव्य नजारा श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंदिर समिति द्वारा दर्शन, प्रसाद वितरण, सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, श्याम नाम संकीर्तन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। रात्रि में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे उत्सव के दौरान मंदिर परिसर बाबा श्याम की भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहा।

RELATED ARTICLES

भातखंडे का दीक्षांत समारोह 15 को, मिलेंगे 48 पदक

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, को अपराह्न 3 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

लखनऊ। आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्री वैष्णो देवी सेवा संस्थान (पंजी.) द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की...

करियर के शुरूआती दिनों में बड़ा पाव खाकर काटे थे दिन : कैलाश खेर

लखनऊ। अपनी सूफियाना आवाज और अलग अंदाज के लिए मशहूर गायक कैलाश खेर आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं , उनकी...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का भव्य स्वागत

लखनऊ। वासुदेव फाउंडेशन के तत्वाधान में बंगला बाजार चौराहे पर 81 दिवसीय गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा लेकर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का भव्य स्वागत...

त्रिपुष्कर योग, भरणी नक्षत्र में आज मनेगी योगिनी एकादशी

लखनऊ। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष...

आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि 12 को , बनेंगे 2 शुभ योग

लखनऊ। जुलाई माह की मासिक शिवरात्रि आषाढ़ के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, जिसे आषाढ़ शिवरात्रि भी कहा जाता है।...