लखनऊ। आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्री वैष्णो देवी सेवा संस्थान (पंजी.) द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में रथ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यात्रा मार्ग, रथ सज्जा, भजन-कीर्तन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात समन्वय, प्रसाद वितरण, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता एवं स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा सभी कार्यकतार्ओं को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया बैठक में मुख्य रूप से रथ यात्रा संयोजक करुण कृष्ण दास (करुणेश जी), अंजनी श्रीवास्तव, योगेश, मोहन, रमाकांत, संजय जिंदल, राघव, हिमांशु, रविकांत, रुपेश एवं पूनम सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने संकल्प लिया कि इस वर्ष की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस पावन रथ यात्रा में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।





