back to top

कार ने मां को मारी टक्कर तो बेटे ने ऐसे लिया बदला, देखे वीडियो

नई दिल्ली। मां का प्यार बच्चों के लिए असीम होता ही है लेकिन क्या आपने इस बच्चे का अपनी मां के प्रति प्यार व्यक्त करने का वीडियो देखा जो सोशल मिडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अगर नहीं तो आइये हम आपको दिखाते हैं इस बच्चे का वीडियो। जी हां, हादसा चीन के दादुकू जिले का है।

दरअसल, एक महिला अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी एक कार आई और महिला के ऊपर चढ़ा दी। जिसके बाद बच्चा उठा और गुस्से में जोर से कार को लात मारकर ड्राइवर को बाहर निकाला। बच्चे के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीँ, ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि कार मां-बेटे को टक्कर मारती है। महिला दूर गिरती है, बेटा उसे देखता है और गुस्से में कार की ओर बढ़ता है और कार पर जोर से लात मारता है और ड्राइवर को बाहर निकालता है। ड्राइवर जैसे ही बाहर निकलता है तो बच्चा रोते हुए फिर मां के पास जाता है।

साथ ही कार के ड्राइवर ने लोगों की मदद से चोटिल महिला को कार में बिठाया और अस्पताल ले गया। बच्चा भी मां के साथ कार में बैठ गया। बता दें, बच्चा और मां पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस वीडियो को 10 दिसंबर को यूट्यूब पर पोस्ट किया है, जिसके 18 लाख व्यूज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, 12 की मौत और 33 घायल

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमला कर...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...