back to top

शिनजियांग नरसंहार सम्मेलन का मकसद चीन पर दबाव बढ़ाना

लंदन। पश्चिमोत्तर शिनजियांग क्षेत्र में उइगर जातीय समूह के खिलाफ चीन की सरकार के कथित नरसंहार पर चर्चा के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर हो रहे सम्मेलन में बुधवार को राजनीतिक और मानवाधिकार समूहों के साथ प्रमुख विद्वान और वकील शामिल हो रहे हैं। न्यूकैसल विश्वविद्यालय में हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ ब्रिटिश न्यायाधीश और सांसदों समेत दर्जनों वक्ता जुड़ रहे हैं। यह पहला मौका है जब शिनजियांग और नरसंहार पर इतने विशेषज्ञ इकट्ठा हो रहे हैं। इस नवीनतम कदम का उद्देश्य उइगर और अन्य मुस्लिम और तुर्की मूल के अल्पसंख्यकों के अधिकारों के कथित हनन को लेकर चीन को जवाबदेह ठहराना है। वक्ता जबरन श्रम, जबरन जन्म नियंत्रण और धार्मिक बदलावों समेत उइगरों को निशाना बनाने वाले कथित अत्याचारों के साक्ष्यों को शामिल करेंगे तथा इस कथित ज्यादती को रोकने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय कार्वाई के लिये मजबूर करने वाले तरीकों पर चर्चा करेंगे।

 

उइगर अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली आयोजक जो स्मित फिनले ने कहा, हम नहीं चाहते कि यह सिर्फ विद्वानों के मामले तक सिमट कर रह जाए- हम इन सभी लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं जिससे, चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए, उइगर लोगों के उत्पीड़न को खत्म करने के तरीकों को सोचने के लिये, उनकी विशेषज्ञता और प्रभाव को एक साथ लाया जा सके। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी मानवीय आपदा है जो तेजी से बढ़ रही है। यह नरसंहार है या सांस्कृतिक नरसंहार अथवा मानवता के खिलाफ अपराध और हम उस पर कैसे मुकदमा चला सकते हैं। हम वास्तव में इस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे रोकने के लिये हम क्या कर सकते हैं। फिनले ने कहा कि शिक्षाविद एड्रियन, जिनके उइगर महिलाओं के बीच जबरन नसबंदी पर शोध ने इस मुद्दे पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया, वो आधिकारिक दस्तावेज पेश करेंगे जो दावा करते हैं कि बीजिंग उइगर आबादी को जबरन कम करना चाहता है। चीनी अधिकारी नरसंहार और अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को निराधार बताकर खारिज करते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...