back to top

गोरखपुर, वाराणसी और आगरा में विकसित होंगे टेक्सटाइल पार्क : सहगल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वस्त्रोद्योग को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और आगरा में टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क विकसित किया जायेगा। इन तीनों जिलों में पार्क के विकास के लिए विकासकर्ताओं को भूमि खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे प्रोजेक्ट की लागत कम होगी और उद्यमी आसानी से अपनी इकाई स्थापित कर सकेंगे।

यह निर्णय अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा नवनीत सहगल की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित शासकीय स्वीकृति समिति की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेक्सटाइल एवं अपैरल के विकास के लिए आरएफपी आमंत्रित की गयी। तीन विकासकर्ता कम्पनियों ने आरएफपी प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक एवं व्यवसायिक उन्नति के अनुकूल अवसर निवेश के सहज एवं सरल वातावरण में उत्तर प्रदेश को वस्त्र उद्योग एवं गारमेंटिंग का हब बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।

सहगल ने कहा कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में एक-एक टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निजी क्षेत्र के सहयोग से इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्कों को विकसित करने वाली निजी कम्पनियों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गयी है। इन टेक्सटाइल पार्कों को निजी डेवलपर द्वारा विकसित एवं संचालित किया जायेगा। टेक्सटाइल पार्कों के संचालन में उत्तर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...