back to top

Test Match : दूसरे दिन का खेल ख़त्म, दूसरी पारी में भारत ने 141 रन पर 6 विकेट गंवाये

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में चार रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 141 रन पर छह विकेट गंवा दिये। भारत की कुल बढ़त 145 रन की हो गयी है और उसके चार विकेट शेष है।

भारत के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाये। दिन का खेल खत्म होते समय रविंद्र जडेजा (नाबाद आठ) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद छह रन) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अब तक 42 रन देकर चार विकेट लिए हैं। पैट कमिंस, ब्यू वेबस्टर को एक-एक सफलता मिली है।

युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश रेड्डी ने कप्तान जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी की जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम से ठीक पहले पहली पारी में 181 रन पर आउट करके चार रन की बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। बुमराह (33 रन देकर दो विकेट) के एहतियाती तौर पर स्कैन के लिए चले जाने के बाद प्रसिद्ध (42 रन देकर चार विकेट), मोहम्मद सिराज (51 रन देकर तीन विकेट) और रेड्डी (32 रन देकर दो विकेट) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली।

बुमराह लंच के बाद एक ओवर करके स्कैन के लिए चले गए। उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली और गेंदबाजी में आवश्यक बदलाव करके ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव डाला। प्रसिद्ध ने लंच से पहले स्टीव स्मिथ (33) को आउट किया था जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। दूसरे सत्र में उन्होंने कोण लेती गेंद पर एलेक्स कैरी (21) को आउट किया। कैरी सहज होकर खेल रहे थे लेकिन जब प्रसिद्ध ने अपनी लेंथ हासिल कर ली तो उन्हें खेलना मुश्किल था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने अपना चयन सही साबित करते हुए सर्वाधिक 57 रन बनाए। ऐसे में रेड्डी ने गेंदबाजी ने कमाल दिखाया और अपने दूसरे स्पैल में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क के विकेट लिए। प्रसिद्ध ने वेबस्टर को आउट करके रही सही कसर पूरी कर दी।

यह भी पढ़े : कहीं जा नहीं रहा हूं, सिर्फ इस टेस्ट से बाहर हुआ हूं, रिटायरमेंट की अटकलों पर बोले रोहित शर्मा

टेस्ट के दूसरे दिन का स्कोर

भारत पहली पारी : 185
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी:

  • सैम कोन्स्टास का जायसवाल बो सिराज 23
  • उस्मान ख्वाजा का राहुल बो बुमराह 02
  • मार्नस लाबुशेन का पंत बो बुमराह 02
  • स्टीव स्मिथ का राहुल बो कृष्णा 33
  • ट्रेविस हेड का राहुल बो सिराज 04
  • ब्यू वेबस्टर का जायसवाल बो कृष्णा 57
  • एलेक्स कैरी बो कृष्णा 21
  • पैट कमिंस का कोहली बो रेड्डी 10
  • मिचेल स्टार्क का राहुल बो रेड्डी 01
  • नाथन लियोन नाबाद 07
  • स्कॉट बोलैंड बो सिराज 09
  • अतिरिक्त: 12
  • कुल योग: (51 ओवर में सभी आउट) 181 रन
  • विकेट पतन:।-9 , 2-15 , 3-35 , 4-39 , 5-96, 6-137, 7-162, 8-164 , 9-166
  • गेंदबाजी:
  • बुमराह 10-।-33-2
  • सिराज 16-02-51-3
  • कृष्णा 15-03-42-3
  • रेड्डी 7-0-32-2
  • जडेजा 3-0-12-0
  • भारत दूसरी पारी:
  • यशस्वी जायसवाल बो बोलैंड 22
  • लोकेश राहुल बो बोलैंड 13
  • शुभमन गिल का कैरी बो वेबस्टर 13
  • विराट कोहली का स्मिथ बो बोलैंड 06
  • ज्षभ पंत का कैरी बो कमिंस 61
  • रविंद्र जडेजा नाबाद 08
  • नीतिश कुमार रेड्डी का कमिंस बो बोलैंड 04
  • वाशिंगटन सुंदर नाबाद 06
  • अतिरिक्त: 08
  • कुल योग: (32 ओवर में छह विकेट पर) 141 रन
  • विकेट पतन:।-42, 2-47, 3-59, 4-78 , 5-124, 6-129
  • गेंदबाजी:
  • स्टार्क 4-0-36-0
  • कमिंस 11-4-31-।
  • बोलैंड 13-3-42-4
  • वेबस्टर 4-।-24-।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...