back to top

Test Match : भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 347 रन से हराकर रचा इतिहास

नवी मुंबई। अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने लगातार दूसरे दिन गेंदबाजी में कमाल दिखाया जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को तीसरे दिन ही रिकॉर्ड 347 रन से करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी कल के स्कोर 6 विकेट पर 186 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 479 रन का असंभव लक्ष्य रखा।

ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (32 रन देकर 4 विकेट) और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर (23 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके इंग्लैंड को 131 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह से भारत ने महिला टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा जिसने 1998 में पाकिस्तान को 309 रन से हराया था।

भारत ने अपनी पहली पारी में 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद इंग्लैंड की टीम को 136 रन पर समेट दिया था। यह भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर 15 टेस्ट मैच में पहली जीत है। इससे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में बढ़े मनोबल के साथ भाग लेगी। पिछले तीन दिन में भारतीय टीम ने ऐसी कोई कमजोरी नहीं दिखाई जिससे यह लगे कि वह पिछले दो वर्षों में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। यह भारत का पिछले नौ वर्ष में घरेलू धरती पर पहला टेस्ट मैच था।

इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों और विशेषकर दीप्ति के सामने जूझते हुए नजर आए। दीप्ति ने पहली पारी में सात रन देकर पांच विकेट लिए थे। भारत की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाली दीप्ति को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने टैमी ब्यूमोंट (17) का आॅफ स्टंप र्थाकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

वस्त्राकर ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर इंग्लैंड को गहरे संकट में डाल दिया। उन्होंने सोफिया डंकले (15) को गली में हरलीन देयोल के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर नेट साइवर-ब्रंट को बोल्ड किया। भारत ने हीथर नाइट और डैनी व्याट के खिलाफ डीआरएस के दो रिव्यू भी बर्बाद किये लेकिन उसे तीसरा विकेट हासिल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

वस्त्राकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उनकी ऑफ स्टंप से बाहर की गई गेंद नाइट के बल्ले को चूमकर यास्तिका भाटिया के दस्तानों में समा गई। नाइट ने 21 गेंद पर 20 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल हैं। दीप्ति ने व्याट (12) को पहली स्लिप में कैच कराकर पारी में अपना पहला विकेट लिया। दीप्ति ने इसके बाद एमी जोन्स (05) को शॉर्ट मिड विकेट पर कैच देने के लिए मजबूर किया। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने पारी के अपने सातवें ओवर में केट क्रॉस (16) और लॉरेन फाइलर (00) को पवेलियन भेजा।

दीप्ति हालांकि एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनने से चूक गई। इस बीच राजेश्वरी गायकवाड़ (20 रन देकर 2 विकेट) ने कुछ सफलताएं हासिल की। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी ने सोफी एक्लेस्टोन (10) और लारेन बेल (08) को आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...