back to top

एलओसी पर कड़ी निगरानी के कारण आतंकवादी घुसपैठ के लिए सुरंग खोद रहे : सेना

श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर आए 24 देशों के राजनयिकों को बताया कि नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी के कारण आतंकवादी संगठन और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौसमी नदियों के नीचे सुरंग बना कर आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर का वर्ष 2019 में विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद वहां के हालात का जायजा लेने के लिए, यूरोपीय संघ और इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राजनयिक दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश पहुंचे। सेना के वरिष्ठ अधिकरियों ने राजनयिकों के इस दल को सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, हथियारों की आपूर्ति में पाकिस्तानी सेना की भूमिका और पड़ोसी मुल्क द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन करने के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया।

कश्मीर घाटी की सुरक्षा में तैनात सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में अधिकारियों ने राजनयिकों को पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने आतंकवाद रोधी ग्रिड में जब से रणनीति बदली है तब से पाकिस्तानी प्रतिष्ठान प्राकृतिक गुफाओं और कई बार जम्मू क्षेत्र के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौसमी नदियों के नीचे सुरंग खोद करके भारत के अंदर आतंकवादियों को प्रविष्ट करा रहे हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के आतकंवादी समूहों द्वारा घुसपैठ के लिए अपनाई जा रही तकनीकों को रेखांकित करते हुए कहा कि सरहद पार के प्रतिष्ठान केन्द्रशासित क्षेत्र में आंतक फैलाने के लिए आतंकवादियों को हर प्रकार की सहायता दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर 2019 में घातक हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी भी जम्मू क्षेत्र में एक सुरंग से घुसे थे।

अधिकारियों ने राजनयिकों को बताया कि एलओसी पर घुसपैठ की तमाम कोशिशें नाकाम करने के बाद भी पाकिस्तानी सेना सरहद पार आतंकवादी कैंप चलाती है और कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को घुसाने के लिए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करती है। अधिकारियों ने राजनयिकों को वे हथियार भी दिखाए जो आतंकवादियों से जब्त किए गए और उनमें पाकिस्तान की शस्त्र फैक्टरी का निशान भी बना था।

कश्मीर घाटी में हालात पर सेना के अधिकारियों ने बुधवार शाम की घटना का जिक्र किया जहां शहर के एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एक प्रमुख भोजनालय के मालिक के बेटे को आतंकवादियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर में उदारवादी आवाजों, या अपनी बात नहीं मानने वालों की आवाज बंद करने की आतंकवादियों की योजना का एक हिस्सा है।

सेना ने बताया कि कैसे युवाओं को गुमराह करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठान इंटरनेट-युद्ध चला रहे हैं। राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद के हालात पर सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्वाई में किसी की जान नहीं गई है। सेना के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कानून और व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं कम हुईं हैं और पथराव की घटनाओं में भी तेजी से कमी आई है। साथ ही उन्होंने हाल ही में हुए जिला विकास परिषद चुनाव के बारे में भी राजनयिकों को जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...

रोटरी क्लब आफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी की

मातृछाया संस्था में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की तारीफ कीलखनऊ। रोटरी क्लब आॅफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने गर्व के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...