back to top

तेंदुलकर की अपील, कोरोना वायरस जैसी आग के लिए हवा न बनें

नई दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए आगाह किया कि कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में बंद की स्थिति बनी हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

तेंदुलकर ने कहा कि यह निराशाजनक है कि कुछ लोग इस बंद को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा, हमारी सरकार ने और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमसे आग्रह किया है कि हम घर पर रहें। और जब तक कोई आपात स्थिति न हो हम बाहर न जाएं। लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मैंने कुछ वीडियो भी देखे हैं जिनमें लोग अब भी बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ने कहा, सभी चाहते हैं कि हम बाहर जाएं, दोस्तों से मिलें, खेल खेलें लेकिन अभी ए देश के लिए बहुत हानिकारक है। याद रखिए ए दिन छुट्टियों के दिन नहीं हैं। कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं। इस वायरस को रोकने का एक ही तरीका है कि हम सब अपने घरों में रहें।

तेंदुलकर ने कहा कि वह पिछले दस दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं और अगले 21 दिनों तक भी वह इस पर कायम रहेंगे क्योंकि वर्तमान समय में समाज, देश और दुनिया को बचाने का एकमात्र तरीका यही है। उन्होंने कहा, डाक्टर, नर्स, अस्पताल के कर्मचारी जो हमारे लिए लड़ रहे हैं उनके लिए हम इतना तो कर ही सकते हैं और उनकी कही हुई बातों को मान सकते हैं। मैं और मेरा परिवार दस दिनों से दोस्तों से नहीं मिला है और अगले 21 दिन तक भी नहीं मिलेंगे।

तेंदुलकर ने कहा, इसे एक मौका समझें अपने परिवार के साथ समय बिताने का। आप अपने आप को, हमारे समाज को, हमारे देश को और सारी दुनिया को इस वायरस से बचा सकते हैं सिर्फ अपने अपने घरों में रहकर।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...