back to top

तेंदुलकर को अस्पताल से छुट्टी मिली, घर में पृथकवास पर रहेंगे

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वह घर पर पृथकवास पर रहेंगे। तेंदुलकर कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस 48 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

तेंदुलकर ने कहा, मैं अभी अस्पताल से घर पहुंचा हूं तथा अब भी अलग थलग रहूंगा और आराम करूंगा। मैं शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। वास्तव में मैं अभिभूत हूं। उन्होंने अस्पताल में उनकी अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए चिकित्साकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

तेंदुलकर ने कहा, मैं उन सभी चिकित्साकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरी इतनी अच्छी तरह से देखभाल की और इन मुश्किल परिस्थितियों में भी पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार काम कर रहे हैं। तेंदुलकर का 27 मार्च को कोविड-19 के लिए परीक्षण पॉजीटिव आया था और उन्हें दो अप्रैल को ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के बाकी अन्य सभी सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव रहा था।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...