back to top

चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है दूरसंचार उद्योग की 14-15 प्रतिशत आय : सीओएआई

नई दिल्ली। दूरसंचार उद्योग की आय में चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 14 से 15 प्रतिशत की वृद्घि की उम्मीद है। दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने यह अनुमान लगाया है। सीओएआई ने कहा कि ऑपरेटर की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) कुछ बढ़ी है, जिससे उनके कुल राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

हालांकि, वित्त वर्ष के दौरान मोबाइल कनेक्शनों की संख्या पहले के स्तर पर ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों की संख्या में कमी की भरपाई हो सकेगी। सीओएआई के नवनियुक्त महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि मौजूदा तीन-चार निजी कंपनियों के बाजार में याधिकार यानीद्व केवल दो कंपनिका दबदबा होना अच्छी स्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्ययों पर अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी है कि बाजार में सेवा प्रदाताओं के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीओएआई एक तटस्थ निकाय के रूप में काम करती रहेगी। हम सहमति बनाने तथा विचारों में एकरूपता के पक्षधर हैं। उनसे पूर्व में दूरसंचार कंपनियों के बीच मतभेदों के बारे में पूछा गया था। कोचर ने कहा, हम सभी सदस्यों के विचार लेते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि जब सरकार या नियामक के पास कोई बात रखी जाए, तो हमारे विचारों में भिन्नता या किसी तरह का पक्षपात नहीं हो।

उन्होंने कहा कि उद्योग का वित्तीय संकट किसी से छुपा नहीं है। सीओएआई स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क और लाइसेंस शुल्क में कटौती, इनपर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की छूट आदि के मुद्दों को उठाती रहेगी। इसके अलावा हम नीलामी में हासिल स्पेक्ट्रम के भुगतान पर भी जीएसटी की छूट चाहते हैं। यह पूछे जाने पर क्या दूरसंचार उद्योग दो कंपनियों के एकाधिकार या दबदबे की स्थिति की ओर बढ़ रहा है, कोचर ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धा के पक्ष में हैं।

उन्होंने कहा कि अंत में आम लोगों को दूरसंचार का लाभ मिलना चाहिए, और यह द्वयाधिकार की स्थिति में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश के हित में होगा कि द्वयाधिकार की स्थिति नहीं बने। यदि अधिक प्रतिस्पर्धा होगी, तो उपभोक्ताओं को बेहतर दाम पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में उद्योग की आय 14-15 प्रतिशत बढ़ेगी। कंपनियों के एआरपीयू में सुधार हुआ है, जिससे कुल आय बढ़ेगी।

कोचर का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में ग्राहकों की संख्या स्थिर रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार कनेक्शन बढ़ेगे, लेकिन शहरी इलाकों में इसमें कमी आएगी। कुल मिलाकर दूरसंचार कनेक्शनों की संख्या स्थिर रहेगी। सीओएआई के महानिदेशक ने कहा कि अगले साल तक प्रति ग्राहक डेटा खपत 12 जीबी से बढ़कर 15 जीबी हो जाएगी। इस साल ऑपरेटरों की प्रति ग्राहक औसत कमाई बढ़ेगी, लेकिन देखना होगा कि इसमें उल्लेखनीय वृद्धि होती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...