back to top

बच्चे की मौत के बाद फैजुल्लागंज पहुंची टीम

क्षेत्र में सफाई न होने पर स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बुखार पीड़ित चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम फैजुल्लागंज पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

मालूम हो कि फैजुल्लागंज के प्रीति नगर प्रजापति टावर के पास रहने वाले शैलेंद्र सिंह के चार साल के पुत्र अज्जू एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल में बेड न मिलने पर परिवारीजनों ने शहीद पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार शाम को वेंटीलेटर सपोर्ट पर मासूम की सांसें थम गई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है। इसी के चलते मासूम की मौत हो गयी।

सोमवार को नगर मलेरिया अधिकारी और मलेरिया निरीक्षक नवनीत राय पहुंचे। प्रीति नगर प्रजापति टावर के आसपास व मृतक के घर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इलाके में डेंगू व बुखार से पीड़ित लोगों का ब्योरा लिया। फैजुल्लागंज की सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी व स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सफाई हुई और न ही फॉगिंग या एंटीलार्वा का छिड़काव हुआ।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के सफाई अभियान के दावे झूठे हैं। पूरे इलाके में गंदगी का अंबार है। नालियां बजबजा रही हैं। मच्छरों का प्रकोप है। लोगों ने संत कबीर नगर कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में सफाई अभियान चलाया। नालियां, गली साफ की। बड़ी घास आदि की कटाई छंटाई की। आरोप है कि कई कॉलोनी में तीन माह से सफाई नहीं हो रही है। हर दूसरे घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...