back to top

ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला कल, टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नवी मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम लंबे और मिश्रित सफलता वाले घरेलू सत्र का अंत मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वदेश में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतकर करना चाहेगी।

तीन मैच कीसीरीज 1-1 से बराबर चल रही है और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास गत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2024 टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के साल की शुरुआत इस प्रारूप में जीत के साथ करने का मौका है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच द्विपक्षीय टी20 सीरीजों में से केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एकमात्र सीरीज 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी और इस टीम के खिलाफ उसकी उपलब्धियों में यह शीर्ष पर है।

भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड नौ विकेट से हराया था लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही है। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही हैं।

दूसरे मैच में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। उन्होंने 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर आॅस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआती दो विकेट भी चटकाए लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी। शुरुआती दो टी20 मुकाबलों की पिच पर बल्लेबाजों को स्वच्छंद होकर खेलने का मौका नहीं मिला है विशेषकर पहली पारी में जिससे गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला।

रविवार को दूसरे टी20 में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने कहा, यह बल्ले और गेंद के बीच वास्तव में अच्छा मुकाबला रहा है, इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ ना कुछ है। दीप्ति को भी दूसरे मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण लगी। उन्होंने कहा, यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। गेंद टर्न के साथ-साथ (पिच पर टप्पा खाने के बाद) धीमी रह रही थी। मुझे लगता है कि हमने लगभग 15 रन कम बनाए।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि।

ऑस्ट्रेलिया : डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।

समय: शाम 7:00 बजे से।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...